PSL Cricket News
PSL ट्रॉफी के साथ जश्न मनाने वाघा बॉर्डर पहुंचे हारिस रऊफ, पाकिस्तान का दिखा रीति-रिवाज, भारतीय फैंस हुआ खफा
PSL 2023: लाहौर कलंदर्स ने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की ट्रॉफी के साथ वाघा बॉर्डर पर नजर आ रहे हैं.
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज तर्रार गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में वह पाकिस्तान सुपर लीग 2023 की ट्रॉफी के साथ वाघा बॉर्डर (Wagah Line) पर नजर आ रहे हैं. रऊफ के इस वीडियो को उनकी टीम लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) ने भी शेयर किया है. शेयर किए गए वीडियो में रऊफ के साथ पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम (Arshad Nadeem) भी साथ नजर आ रहे हैं
